क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के हलई थाना अन्तर्गत ग्राम दरवा निवासी- किसन कुमार, पिता- कलेश्वर राम की मृत्यु दिनांक 09 अप्रैल, 2024 को सड़क दुर्घटना में हो गयी थी जिसका थाना काण्ड संख्या 18/24 दर्ज है, परन्तु मृतक के आश्रित को अब तक सरकारी मुआवजा नहीं मिला हैं; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त मृतक के आश्रित को सरकारी मुआवजा दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?