Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2175Starred Question Listed

विद्यालय का निर्माण

श्री संतोष कुमार मिश्र (209) (करगहर) शिक्षा 25 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास  जिलान्तर्गत करगहर प्रखंड के ग्राम पंचायत-सेमरी स्थित ग्राम-नादो में  प्रा0 विद्यालय का  निर्माण नहीं कराया गया है;2. क्या यह बात सही है कि ग्राम-नादो में पिछडे, अतिपिछड़े तथा महादलित परिवारों के बच्चों की संख्या करीब 350 है जो कि प्राथमिक शिक्षा से भी वंचित हैं, जबकि  ग्राम-नादो में प्राथमिक विद्यालय हेतु ग्रामीणों द्वारा जमीन भी हस्तांतरित किया जा चुका है, फिर भी  वहाँ के 150 से ज्यादा बच्चे पढ़ने हेतु ग्राम-बसंतपुर प्रा0 विद्यालय में जाते हैं जो करीब 2 कि0मी0 की दूरी पर है;3.  यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार ग्राम-नादो में प्रा0 विद्यालय निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नही तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
25 मार्च, 2025
Member
श्री संतोष कुमार मिश्र (209) (करगहर)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Santosh Kumar Mishra (209)
Santosh Kumar Mishra (209)
Party
Indian National Congress
Constituency
Kargahar-Rohtas (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
29 Jun 1978