क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत प्रखंड-बाराचट्टी के ग्राम पंचायत सरवाँ का ग्राम सरवाँ, पंचायत भलुआ के ग्राम पिपराही में तथा ग्राम पंचायत बजरकर के ग्राम घोड़सारी के विद्यालयों में 10+2 की पढ़ाई हो रही है किंतु भवन नहीं है;2.क्या यह बात सही है कि प्रथम वर्ग से लेकर 10+2 तक के छात्र-छात्राएं प्राथमिक विद्यालय तथा मध्य विद्यालय के भवन में ही पढ़ाई करते है जिसे पठन-पाठन में घोर कठिनाई हो रही है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त सभी विद्यालयों में 10+2 का भवन निर्माण करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नही तो क्यों ?