क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे - क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत प्रखंड बाराचटटी में गोखुला नदी पर मौनवां झोड वृहद सिंचाई योजना केा वर्ष 2003-04 में शामिल कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था किंतु बाद में निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है, जिससे इस क्षेत्र के कई गावों के किसान निराश हो गये है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त मौनवां झोंड सिंचाई योजना का पुनः निर्माण कार्य प्रारम्भ करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?