क्या मंत्री , ग्रामीण कार्य विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत प्रखण्ड-बाराचट्टी के ग्राम पंचायत बिबिपेसरा के GT ROAD 02 में कांटा से रजागंज महादलित टोला तक आमजन को संपर्क पथ नहीं है, जिससे आम जनता को आवागमन में कठिनाई होती है ; यदि हाँ तो सरकार उक्त पथ का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?