क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1 . क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बाराचट्टी ग्राम पंचायत दिवनियाँ के शिवगंज बाजार में वर्षो से अतिरिक्त्त स्वास्थ्य केंद्र एक जर्जर सामुदायिक भवन में संचालित है ;2 . क्या यह बात सही है कि भवन के अभाव में स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा देने में काफी कठिनाई होती है और हमेशा जान का खतरा बना रहता है ;3 . यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कब तक उक्त अतिरिक्त्त स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्याँ ?