क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के पालीगंज प्रखंड अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लखनीपुर का भवन इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय के विकास राशि के व्यय में अनियमितता किये जाने के कारण भवन की स्थिति जर्जर है और इस अनियमितता की जांच के लिए उक्त विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष एवं ग्रामीणों द्वारा उच्च पदाधिकारियों को आवेदन दिया गया था, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त तथ्यों की जॉच कराकर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?