क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि सी0बी0एस0ई0 से प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) में दशवीं एवं बारहवीं उत्तीर्ण बिहार के स्थायी निवासी छात्राओ को कोई प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाती है;2. क्या यह बात सही है कि बी0एस0ई0बी0 से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण दशवीं एवं बारहवीं छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार भेदभाव को खत्म करते हुए खण्ड 1 में उल्लेखित छात्राओं को भी प्रोत्साहन राशि देने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?