क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि किशनगंज के जिला के सभी विशिष्ट शिक्षकों को प्राण नम्बर नहीं मिलने के कारण विगत 2-3 महीना से वेतन नहीं मिल पा रहा है जिससे उनलोगों को जीवनयापन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है; यदि हाँ, तो सरकार विशिष्ट शिक्षकों का मासिक वेतन भुगतान कब तक कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?