क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि शिक्षा विभाग के पत्रांक- 14/वि.को./ता.प्र./08/2023-2017, दिनांक- 18.12.2023 द्वारा जगजीवन महाविद्यालय, डेहरी आन सोन, रोहतास में विभागीय स्तर से गठित 02 सदस्यीय जांच समिति के जांच प्रतिवेदन के निष्कर्ष में वित्तीय अनियमितता को प्रतिवेदित किया गया है; यदि हां, तो सरकार उक्त प्रतिवेदन के संदर्भ में दोषी सदस्यों तथा विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के विरुद्ध कौन सी कार्रवाई कब तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?