क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के दिनारा प्रखंड अंतर्गत पोगाढी दहीगना, नटवार में बहुत बड़ा तालाब है जो गाद से भरा पड़ा है एवं बाहरी लोगों द्वारा तालाब का अतिक्रमण कर लिया गया है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त तालाब को कब तक अतिक्रमण से मुक्त करा कर जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?