क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत खैरा प्रखण्ड के खैरा पंचायत के ग्राम-माँझी टोला सुरौधा स्थित प्राथमिक विद्यालय सुरौधा में 68 (अड़सठ) बच्चे विद्यालय भवन नष्ट हो जाने से सर्दी, गर्मी बरसात के दिनो में खुले में पढ़ने को विवश है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय के भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?