Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2137Starred Question Listed

अवैध रूप से नियुक्त शिक्षकों / लिपिकों के विरुद्ध कारवाई

श्री मुकेश कुमार रौशन (126) (महुआ ) शिक्षा 25 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार के पत्रांक- 825, दिनांक- 18.08.2017 के द्वारा सहायक शिक्षिका श्रीमती रूपा राधा एवं पत्रांक- 864 दिनांक -28.08.2017 के द्वारा सहायक शिक्षिका श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीठापुर की गलत नियुक्ति को निरस्त करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी,पटना को दिया गया है;2.क्या यह बात सही है कि उप सचिव, शिक्षा विभाग के पत्रांक- 784, दिनांक- 03.08.2017 के द्वारा श्री राकेश कुमार एवं ज्ञानेंद्र कुमार, लिपिक, +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीठापुर की गलत नियुक्ति को निरस्त करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना को दिया गया है ; खण्ड -1 एवं खण्ड -2 में उल्लेखित शिक्षिकाओं एवं लिपिकों की नियुक्ति के कारण सरकार को अब तक करोड़ों रूपये की आर्थिक क्षति पहुंची है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई कर अवैध रूप से नियुक्त शिक्षकों / लिपिकों के विरुद्ध कबतक कार्रवाई करते हुए नियुक्ति रद्द कर राशि की वसूली का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
25 मार्च, 2025
Member
श्री मुकेश कुमार रौशन (126) (महुआ )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Mukesh Kumar Raushan (126)
Mukesh Kumar Raushan (126)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Mahua-Vaishali (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
12 May 1985