क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत प्रखंड-बाराचट्टी के ग्राम पंचायत पतलुगा का ग्राम- तिलेटाँड़, पहाड़ी की तलहटी से लगभग 5 किलोमीटर ऊपर झारखंड की सीमा पर बसा है;2.क्या यह बात सही है कि ग्राम तिलेटाँड में लगभग 40 से 50 घर हैं और यहां के सभी निवासी महादलित हैं और आज तक यहां के बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गयी है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार यहाँ के बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नही तो क्यों?