क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में 40 हजार 566 प्राथमिक एवं 31 हजार 237 मध्य विद्यालय हैं, जहॉं मध्याह्न भोजन की योजना लागू है;2. क्या यह बात सही है कि कुछ जिला के कुछ विद्यालयों में ही समेकित भोजन वितरण की पायलट योजना शुरू हुई है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक राज्य के सभी विद्यालयों में समेकित मध्याह्न भोजन वितरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?