क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के तारडीह प्रखंड अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजाखर बार+2 विद्यालय भवन निर्माण कार्य का स्वीकृत्यादेश के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में भवन की कमी है एवं घेराबन्दी नहीं हो सका है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त विद्यालय भवन का निर्माण संबंधी बाधाओं की जॉच एवं घेराबन्दी कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?