क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला अंतर्गत कोचाधामन प्रखंड के उत्क्रमीत मध्य विद्यालय बहिकोल में वर्ग कक्ष काफी जर्जर एवं छत से पानी टपकने के कारण विद्यार्थी के मन में भय बना रहता है यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय के वर्ग कक्षों की मरम्मती का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नहीं तो क्यो ?