क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है समस्तीपुर जिला मुख्यालय में सम्राट अशोक भवन के निर्माण के लिए नगर परिषद समस्तीपुर (सम्प्रति नगर निगम समस्तीपुर) द्वारा विभाग को तीन वर्ष पूर्व ही प्रस्ताव भेजा गया है ?क्या यह बात सही है कि उक्त प्रस्ताव पर विभाग द्वारा एक वर्ष पूर्व ही विचार किया गया है लेकिन निविदा की प्रक्रिया अभी तक लंबित है ?यदि उपर्यक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार समस्तीपुर जिला मुख्यालय में सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य कबतक कराना चाहती है, नहीं, तो क्यों?