क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चिरैया प्रखंड के सरौगढ़ ग्राम पंचायत के सरौगढ़ एवं अकौना ग्राम के बीच सिकरहना नदी के बांध पर चिन्हित स्थान पर स्लुइस गेट का निर्माण नहीं होने से बाढ़ का पानी हजारों लोगों के घरों में घुस जाता है;क्या यह बात सही है कि उक्त स्थान पर स्लुइस गेट का निर्माण नहीं होने से 04 पंचायत के किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल पाता है तथा हजारों एकड़ में लगे फसल प्रति वर्ष बर्बाद हो जाता है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त स्थान पर स्लुइस गेट बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?