क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत परमानंदपुर के ग्राम हिंगना में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष 2020-21 में राजेश कुमार मंडल, पिता माणिक चन्द मंडल के निजी जमीन पर पशु शेड निर्माण कार्य, योजना कोड- IF/20458582 प्राक्कलित राशि 1,82,773/-(एक लाख बेरासी हजार सात सौ तिहत्तर) रूपया से तथा रंजन मंडल, पिता- फुलेश्वर मंडल, खतीजा पति- सभदानी, उमेश मंडल, पिता- संतलाल, गालीप पिता- हबीव, आशिन पिता- सनीफ, असफाक पिता- अलाउद्दीन के घर बकरी शेड का निर्माण करवाया गया किन्तु काम पूरा होने और इतनी लम्बी अवधि बीतने के बावजूद लाभार्थियों को अबतक प्राक्कलित राशि का भुगतान नहीं किया गया है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त लाभार्थियों की राशि का कबतक भुगतान कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?