क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिला के ग्रामीण कार्य विभाग नरकटियागंज अन्तर्गत त्रिवेणी नहर पर बनी रम्पुरवा पेट्रोल पम्प मोड़ से पदमौल चौक से होते हुए मथुरा-पीरारी सड़क को जाने वाली सड़क अत्यंत ही जर्जर है, जबकि उक्त सड़क के मेन्टेनेन्स की राशि बिना मेन्टेनेन्स के प्रति वर्ष उठा ली गई हैं, और समय अवधि पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का मरम्मती कबतक कराना चाहती है, नहीं, तो क्यों?