क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला गया अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के टिकारी पंचानपुर मुख्य मार्ग से जाहिर बिगहा बेल्हाड़ी भवनपुर से कोयरीबिगहा महादलित टोला होते हुए कोटेश्वर नाथ धाम तक का 15 किलोमीटर पथ संकीर्ण एवं जर्जर है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त पथ काफी संकीर्ण एवं जर्जर रहने के कारण भारी वाहनों के परिचालन होने से आसपास के चार-पांच पंचायतों के लोगों को प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है,3. यदि उपरोक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त पथ का चौड़ीकरण सहित जीर्णोधार कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं, तो क्यों?