क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला के बेलदारी विगहा, सुल्तानी मेदनीचक, से गुजारने वाली पईन की उड़ाही अधुरा एवं प्राक्कलन के अनुरूप नहीं कराई गई है, जिसके कारण इस पईन का पुरा पानी मेदनीचक नाला से होकर दरध नदी में जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पईन में रतनी फरीदपुर प्रखण्ड से भी अत्यध्कि पानी आता है, जिससे मेदनीचक नाला पर कृषि योग्य जमीन खाता नं0-154 के सभी प्लाटों के रयेती जमीन में मिट्टी कटाव की समस्या उत्पन्न हो गई है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कबतक मिट्टी कटाव रोकने हेतु मेदनीचक नाला का पक्कीकरण कराने, पईन की उड़ाही एवं स्लूइस गेट निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?