क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि बक्सर सदर अस्पताल व डुमराँव अनुमंडल अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में साफ-सफाई कार्य हेतु 'जीविका' के माध्यम से सफाईकर्मियों को बहाल किया गया है जिनके द्वारा पूर्णकालिक रूप से प्रतिदिन कार्य किया जाता है;2. क्या यह बात भी सही है कि उक्त सफाईकर्मियों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम सहित ESIC व EPF का लाभ नहीं मिलता है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार अस्पतालों व स्वास्थ्य केन्द्रों में 'जीविका' के माध्यम से कार्यरत सफाईकर्मियों को न्यूनतम मजदूरी, ESIC व EPF का लाभ देने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?