क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत बगहा में बूढ़ी गंडक नदी के बाढ़ के कटाव से विस्थापित हो जाने के कारण 352 एकड़ रेलवे के त्रिकोण लाईन के बीच वाले भूमि पर बाढ़ से विस्थापित लोगों को प्रशासन के द्वारा 52 साल पूर्व कैलाशनगर बगहा में बसा दिया गया है,2. क्या यह बात सही है कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), पूर्व मध्य रेलवे पटना ने बगहा के इस जमीन की अदला बदली के लिए एक प्रस्ताव राज्य सरकार के पास दिनांक- 11.08.2006 को भेजा है,यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार भूमि की अदला बदली कर कैलाशनगर बगहा में बसे 13-14 हजार लोगों भूमि का वासगीत पर्चा देने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?