क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के अंचलाधिकारी घोघरडीहा द्वारा दाखिल खारिज, परिमार्जन सहित अन्य आवेदन बिना किसी ठोस कारण के महीनों/ वर्षों तक लंबित रखा जा रहा है, तथा निदेशक चकबंदी के पत्रांक-163 (9A) दिनांक- 15.01.2025, एवं डी० सी० एल० आर० फुलपरास के पत्रांक-925. दिनांक- 17.10.2024 का अनुपालन भी अंचलाधिकारी घोघरडीहा द्वारा नहीं किया जा रहा है, तथा अंचलाधिकारी द्वारा आम जनता को यह बताया जा रहा है कि सी० ओ० लॉगिन में जमाबंदी की अनलॉक करने का ऑप्शन नहीं है, यदि हाँ तो सरकार उक्त अंचल में लंबित सभी आवेदनों के निष्पादन हेतु तकनीकी खामी को दूर करते हुए विलंब के लिए दोषी पर कार्रवाई करने का विचार रखती हैं, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?