Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2477Starred Question Listed

पर्चा देना

श्री अजय कुमार (138) (बिभूतिपुर ) राजस्‍व एवं भूमि सुधार 27 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर अंचल के पंचायत गंगौली मंदा के गंगोली कोठी एवं भूसवर पंचायत के लिटियाही कॉलनी में 50 वर्षों से सैकड़ों दलित एवं महादलित परिवार बसे हुए है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त दलित/महादलित परिवारों में यथा रंजीत दास, रकवा-0.05, खेसरा-1112 गंगौली, थाना नं०-20, चूनचूर पासवान, रकवा-0.11, खेसरा-1112, सुरेन्द्र पासवान, रकवा-0.05 खेसरा संख्या-1112 सहित सिर्फ 7 परिवारों को ही बासगीत पर्चा दी गई है, शेष परिवारों को अभीतक बासगीत पर्चा नहीं मिला है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार शेष बचे दलित एवं महादलित परिवारों को बासगीत पर्चा देने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
27 मार्च, 2025
Member
श्री अजय कुमार (138) (बिभूतिपुर )
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
MLA Profile
AJAY KUMAR (138)
AJAY KUMAR (138)
Party
Communist Party of India (Marxist)
Constituency
Bibhutipur -Samastipur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
31 Dec 1969
Address
Village-Po-Belari, Thana-Ujiarpur, District-Samastipur