क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत मनेर प्रखंड स्थित मदिनवां मोहनपुर, राउत टोला सहित दर्जनों ग्रामों में पानी निकासी हेतु नमामि गंगे योजना के तहत किये जा रहे कार्य के दौरान संवेदक द्वारा गंदा पानी का बहाव स्थानीय कृषकों के उपजाउ भूमि की ओर किये जाने से उक्त भूमि पर जल जमाव की स्थिति बन गयी है, जिसके कारण उक्त भूमि पर खेती नहीं कर पार रहे है जिससे उन्हें आर्थिक क्षति हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक किसानो को जलजमाव से मुक्ति दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?