क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि शेरपुर-दिघवारा सिक्स लेन पुल निर्माण हेतु सारण जिला के दिघवारा नगर पंचायत अंतर्गत चकनूर एवं मीरपुर के 20 घर का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिनके पास घर के भूमि के अलावा कोई भूमि नहीं है,2. क्या यह बात सही है भूमि अधिग्रहण कानून के प्रावधान के तहत सरकार को प्रभावित परिवारों को पुनर्वास और पुनर्स्थापन की सुविधाएं प्रदान करानी होती है, तथा इसमें रहने के लिए जगह, रोजगार और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार चकनूर एवं मीरपुर के भूमि अधिग्रहण से प्रभावित 20 परिवारों को दिघवारा नगर पंचायत अंतर्गत रहने/बसने के लिए भूमि उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक,नहीं तो क्यों ?