क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया प्रवास के दौरान तत्कालीन माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार को प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा अंचलाधिकारी बेतिया सदर के भ्रष्टाचार और कार्यों में लापरवाही को लेकर दिनांक-15 जनवरी 2025, पत्रांक- 340/25 के माध्यम से शिकायत पत्र दिया गया, जिसके आलोक में माननीय मंत्री जी ने अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को अंचलाधिकारी बेतिया सदर के भ्रष्टाचार एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर किसी अन्य अंचलाधिकारी को प्रभार देने हेतु अग्रेषित किया, लेकिन अंचलाधिकारी बेतिया सदर अभी तक अपने पद पर पदस्थापित हैं, यदि हाँ तो सरकार कब तक अंचलाधिकारी बेतिया सदर का प्रभार किसी अन्य अंचलाधिकारी को देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?