क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला अन्तर्गत सभी अंचलों में जमीन का दाखिल-ख़ारिज एक साल से लंबित है; यदि हाँ तो सरकार उक्त जिला के सभी अंचलों में दाखिल-खारिज का निष्पादन ससमय कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?