क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के अंचलाधिकारी घोघरडीहा द्वारा दाखिल खारिज, परिमार्जन सहित अन्य आवेदन बिना किसी ठोस कारण के महीनों/वर्षो तक लंबित रखा जा रहा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त अंचल में लंबित सभी आवेदनों के निष्पादन हेतु तकनीकी खामी को दूर करते हुए विलंब के लिए दोषी पर कार्रवाई करने का विचार रखती हैं, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?