मंत्री, विधि विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिला अन्तर्गत सिकटा प्रखंड के मासवास पंचायत में अवस्थित धुतहां मठ के पास -30 एकड़ भूमि में मंदिर, तलाव, जंगल व नदी है, जो रमणिक स्थल है जहां मेला भी लगता है;.2. क्या यह बात सही है कि उक्त रमणिक स्थल के तालाव के सैन्दर्यीकरण व जंगल संरक्षण के अभाव में वह एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो पा रहा है3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार धुतहां मठ को एक पर्यटकीय स्थल के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, हां तो कब तक नहीं तो क्यों?