क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बेलागंज प्रखंड के कोरियावा पंचायत के मेन गांव में अरिक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त क्षेत्र के हजारों की आबादी के लिए एकमात्र अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में सक्षम नहीं है जिससे आम जनों को प्राथमिक उपचार के लिए भी अन्यत्र जाना पड़ता है;4. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जनहित में मेनगांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को उपग्रेड करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?