क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के मोरवा विधान सभा क्षेत्र के मोरवा प्रखण्ड में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर भिंडी में छात्र-छात्राओं के नामांकन के अनुरूप कमरा नहीं है और उच्च विद्यालय का अपना भवन भी नहीं है जिसके कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में काफी कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय का भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?