क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सारण जिला के तरैया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ईशुआपुर प्रखंड के शांतिरमण प्रोजेक्ट-उच्च विद्यालय, साढ़वारा, ईसुआपुर में पूर्वी भवन के जर्जर होने के कारण छात्राओं को पठन-पाठन में कठिनाई होती है, यदि हॉ, तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय भवन का मरम्मति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?