क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय अगैया का भवन अर्ध-निर्मित है, जिससे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में असुविधा होती है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त प्रखंड अंतर्गत वारी इंटर स्तरीय विद्यालय का भी भवन जर्जर है एवं भवन की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में असुविधा होती है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त विद्यालयों के भवन निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?