क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिलासन्तर्गत बेगुसराय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड न०- 29 में स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बाघा को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित नहीं किया गया है जिसके कारण उक्त वार्ड के पिछड़ा, अतिपिछड़ा एवं दलित समुदाय के छात्र/छात्राओं को उच्च विद्यालय के अभाव में उच्च शिक्षा ग्रहण करने में काफी कठिनाई हो रही है तथा लगभग 50 प्रतिशत छात्र/छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते है; यदि हाँ, तो सरकार छात्र/छात्राओं के हित में उक्त विद्यालय को कब तक उत्क्रमित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?