क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि; क्या यह बात सही है कि जिला पूर्वी चम्पारण अन्तर्गत प्रखंड कोटवा में जसौली पंचायत के ग्राम-विशुनपुर जसौली के वार्ड नं0-07 में कोई विद्यालय नहीं है जिस कारण अनुसूचित जाति के बच्चों को प्राथमिक स्तरीय शिक्षा से वंचित रहना पड़ता हैं, जबकि इस गाँव में सरकारी गैरमजरूआ भूमि खाता न0-621 खेसरा न0-3959 रक्बा-4 (चार) कट्ठा उपलब्ध है जो नये विद्यालय सृजन करने की सभी शर्ते पूरी करता है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त गाँव में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना करने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?