क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि बांका जिला अंतर्गत बेलहर प्रखंड स्थित तेलिया कुमरी पंचायत के मध्य विद्यालय बगधसवा, मध्य विद्यालय तरौना, मध्य विद्यालय सरदारा एवं प्राथमिक विद्यालय हरदिया में बच्चों की पर्याप्त संख्या के बावजूद शिक्षकों की संख्या क्रमश 02, 01, 02 एवं 01 है;2.क्या यह बात सही हैं कि खण्ड-1 में वर्णित विद्यालयों सहित तेलियाकुमरी पंचायत स्थित लगभग 17 विद्यालय एकल शिक्षकीय होने के कगार पर है, जिससे यहॉ के बच्चों की शिक्षा गंभीर रूप से बाधित हो रही है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालयों में विषयवार पर्याप्त शिक्षकों का पदस्थापन करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?