क्या मंत्री, शिक्षा विभाग बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत रक्सौल प्रखंड के लौकरिया पंचायत अंतर्गत बच्चा देवी नवसृजित प्राथमिक विद्यालय डिबनी टोला में एक भी छतदार कक्ष नहीं होने से बच्चों को पठन-पाठन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?