क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि सरकार ने राज्य के प्रत्येक प्रखण्ड में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है,2. क्या यह बात सही है कि पूर्णियॉ जिला अन्तर्गत प्रखण्ड अमौर एवं बैसा, जो सबसे पिछड़े प्रखंड है को छोड़कर अन्य प्रखण्डों में डिग्री कॉलेज खोलने हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है;3.यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक प्रखण्ड अमौर एवं बैसा में डिग्री कॉलेज खोलने हेतु भूमि का चयन करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?