क्या मंत्री , शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत दयानंद +2 उच्च विद्यालय, मीठापुर, पटना में फर्जी नियुक्त शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मी द्वारा करोड़ों रूपये की सरकारी राशि का दुरूपयोग किया गया है, जिसके आलोक में निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार के पत्रांक-795 दिनांक -24.03.2025 द्वारा त्रि-सदस्यीय जाँच कमिटी का गठन किया गया है एवं कार्रवाई कर फर्जी/शिक्षकेत्तर कर्मी का वेतन बंद कर दिया गया है; यदि हाँ तो सरकार उक्त फर्जी नियुक्त शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मी को हटाने का आदेश देते हुए करोड़ों रूपये की सरकारी राशि के दुरूपयोग में दोषी पदाधिकारियों पर कबतक कार्रवाई करने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?