क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत प्रखंड-कोचाधामन में मदरसा इस्लामिया फैजूल गोरबा सेहनगाँव, मदरसा सं0-448 एवं मदरसा रहमानिया नई हाट सोंथा, मदरसा सं0-442 के भवन की स्थिति अत्यंत ही जर्जर है, जिससे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में असुविधा हो रही है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त दोनों मदरसों को अत्याधुनिक (मॉडर्न) मदरसा के रूप में विकसित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?