क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला अन्तर्गत जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर प्रखंड के भटौली ग्राम में प्राथमिक विद्यालय, भटौली का भवन निर्माण कार्य तत्कालीन प्रधानाध्यापक द्वारा विगत कई वर्षो से अधूरा छोड़ दिया गया है, यदि हाँ, तो सरकार उपर्युक्त संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई के साथ राशि वसुली कर विद्यालय के भवन निर्माण का कार्य पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो ?