क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत प्राणपुर प्रखण्ड में एक भी डिग्री कालेज नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि आजमनगर प्रखंड के जोकर, मर्वतपुर, केलाबाड़ी, देवगांव, अमरसिंहपुर आदि पंचायत क्षेत्र, के छात्र छात्राओं को डिग्री कॉलेज दुर होने से कठिनाई का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार प्राणपुर प्रखण्ड एवं आजमनगर प्रखंड में डिग्री कॉलजे का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?