क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत ताजपुर प्रखण्ड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, महादलित टोला हरिशंकरपुर बधौनी, प्राथमिक विद्यालय वार्ड-9 फतेहपुरवाला अवस्थित है जिसमें छात्रों के नामांकन के अनुरूप कमरा नहीं रहने के कारण पढ़ाई में असुविधा होती है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय में छात्रों की संख्या के अनुरूप कमरों का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?