Back to Legislative Questions Repository
Q.No 41Starred Question Listed

विद्यालय का निर्माण

श्री संतोष कुमार मिश्र (209) (करगहर) शिक्षा 22 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत  करगहर प्रखंड के पंचायत - बकसड़ा के ग्राम-बहुआरा में आज तक एक भी विद्यालय नहीं है, जबकि वर्ष 1989 में ही ग्रामीणों द्वारा विद्यालय निर्माण हेतु 1 (एक) एकड़ भूमि जिसका खाता नं0-81 एवं खेसरा (प्लॉट) नं0-249 है, चिन्हित कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रतिवेदित कर दिया गया था;2.क्या यह बात सही है कि बहुआरा ग्राम में पिछड़ा, अति पिछड़ा एवं दलित आबादी बहुसंख्यक है तथा यहॉ के बच्चे 4 कि0मी0 की दूरी तय कर दूसरे ग्राम के विद्यालयों में जाकर पढ़ने को मजबूर हैं;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार ग्राम-बहुआरा में विद्यालय निर्माण का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
22 जुलाई 2025
Member
श्री संतोष कुमार मिश्र (209) (करगहर)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Santosh Kumar Mishra (209)
Santosh Kumar Mishra (209)
Party
Indian National Congress
Constituency
Kargahar-Rohtas (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
29 Jun 1978