Back to Legislative Questions Repository
Q.No 39Starred Question Listed

विकास राशि प्रदान कराना

श्री विजय कुमार खेमका (62) (पूर्णिया) शिक्षा 22 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियॉ सहित राज्य भर में गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों जिनकी संख्या 108 है, में कार्यरत शिक्षकों को सरकार द्वारा वेतन दिया जाता है किन्तु  पिछले चार वर्षों से समग्र विकास मद में रख-रखाव हेतु कोई राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है;2. क्या यह बात सही है कि राज्य के अन्य विद्यालयों को प्रतिवर्ष 75000 रुपये तक की राशि साफ-सफाई, मरम्मत, बेंच-डेस्क व अन्य आवश्यक कार्यो के लिए दी जाती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार पूर्णियॉ के तीन विद्यालय भट्ठा मध्य विद्यालय (बंगला), उर्स लाइन स्कूल (हिन्दी) एवं भट्ठा दुर्गाबाड़ी विद्यालय को वित्तीय समता के आधार पर समग्र विकास राशि प्रदान करने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
22 जुलाई 2025
Member
श्री विजय कुमार खेमका (62) (पूर्णिया)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
VIJAY KUMAR KHEMKA (62)
VIJAY KUMAR KHEMKA (62)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Purnia - Purnia (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
22 Jun 1959
Address
Sonali Chowk NH-31 Gulabbag, Block-Purnia East, District-Purnia, 854326