क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि - 1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिलान्तर्गत परबत्ता प्रखंड के भरसों उत्क्रमित उच्च विद्यालय (10+2) भवनहीन है;2.क्या यह बात सही है कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय अभी मध्य विद्यालय में संचालित होने से छात्र छात्राओं को पठन पाठन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है;3.क्या यह बात सही है कि अंचलाधिकारी परबत्ता द्वारा कई माह पूर्व ही विद्यालय के भवन निर्माण हेतु पांच कट्टा जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करा दिया गया है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय के भवन निर्माण का कार्य शुरू कराने का विचार रखती है , नही, तो क्यों ?